युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया 30 अगस्त से, 29 सितंबर तक चलेगी सदस्यता

img

रायपुर, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए चुनावी सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। संगठन ने चुनाव में भाग लेने वाले सदस्यों और इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से कार्यकर्ताओं के बीच शिकायतें और विवाद सामने आए थे। चुनाव में कथित अनियमितताओं, नियमों में बदलाव और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व तक अपनी शिकायतें पहुंचाई थीं। इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यकर्ताओं की आपत्तियों और चुनाव से जुड़ी स्थिति की जानकारी लेने की पहल की।

इसी क्रम में युवा कांग्रेस प्रभारी स्मृति रंजन लेंका 17 से 19 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से प्रभावित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी शिकायतों और आपत्तियों को सुना। कार्यकर्ताओं ने कथित अनियमितताओं, नियमों में बदलाव तथा अब तक की गई कार्रवाई से जुड़े मुद्दे राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष रखे। पदाधिकारियों ने इन शिकायतों को समझने के साथ ही उनके निराकरण के लिए आगे की प्रक्रिया पर चर्चा की।

रायपुर के शंकर नगर स्थित राजीव भवन में 17 अगस्त को प्रदेश प्रभारी स्मृति रंजन लेंका और चुनाव पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इसमें चुनाव प्रक्रिया से प्रभावित कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायतें और आपत्तियां रखीं। बताया गया कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए सवालों को मीडिया में प्रमुखता मिलने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ भेजकर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने और स्थिति की जानकारी लेने का निर्णय लिया था।<br />इस बीच चुनाव में युवाओं की भागीदारी को लेकर संगठन की ओर से बड़े आंकड़े सामने आए हैं। पीआरओ राकेश सिंह नेगी के अनुसार, करीब 6 हजार नामांकन प्राप्त हुए हैं। संगठन की संभावित 20 लाख से अधिक सदस्यता के बीच इतनी बड़ी संख्या में नामांकन को चुनाव में व्यापक भागीदारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। नेगी का दावा है कि इस बार युवा कांग्रेस के चुनाव में पिछले कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement