राजीव गांधी को 82वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर उनकी समाधि 'वीर भूमि' में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर श्रीमती गांधी, श्री खरगे तथा उनके पुत्र राहुल गांधी के अलावा उनके पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी को पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि दी। गांधी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि आज जब देशभर में युवाओं के बीच बढ़ती बेचैनी और हलचल को देखा जा रहा है, तब यह याद करना महत्वपूर्ण है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं और देश के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन कर मतदान की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिया। श्री राजीव गांधी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था और 1988 में नई शिक्षा नीति लागू की, जिसके तहत देशभर में नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क स्थापित करने सहित कई नए प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के सभी जिलों को कवर करने वाले नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना की, जिसका नाम अब बदलकर 'मेरा युवा भारत' कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को निर्णायक रूप से सूचना प्रौद्योगिकी के युग में पहुंचाया, जिससे रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा हुए। गांधी ने आगे लिखा "भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा और, हर नागरिक को न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार। पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement