गहलोत ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस सरकार के समय से चल रही योजनाओं के प्रति अनदेखी करने का लगाया आरोप

img

जयपुर, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय से चल रही योजनाओं के प्रति अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह आधिकारिक आदेश निकालकर इन योजनाओं को बंद तो नहीं कर सकी, लेकिन इनके लिए जरूरी आपूर्ति ही बंद कर दी है ताकि योजनाएं अपने आप दम तोड़ दें। श्री गहलोत ने सोमवार को अपने बयान में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'मैंने विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले से ही आम जनता को चेताना शुरू किया था कि यदि भाजपा सत्ता में आ गयी तो कांग्रेस सरकार के दौरान चल रही योजनाओं को बंद कर देगी। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह कहना पड़ा था कि ऐसा नहीं होगा। भाजपा सरकार आधिकारिक आदेश निकालकर योजनाओं को बंद तो नहीं कर सकी, लेकिन योजनाओं के लिए जरूरी आपूर्ति ही बंद कर दी है, ताकि योजनाएं अपने आप दम तोड़ दें।

उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल में दूध पिलाने की बाल गोपाल योजना इसका ताजा उदाहरण है। पिछले तीन महीनों में सिर्फ 41.9 प्रतिशत मिल्क पाउडर ही स्कूलों को आपूर्ति हो पाया है। भरतपुर, अलवर, उदयपुर, ढोलपुर, डीग, खैरथल, बूंदी, नागौर, करौली, जैसलमेर, डीडवाना-कुचामन, बारां, बीकानेर, कोटपूतली-बहरोड़, पाली और प्रतापगढ़ जैसे कई जिलों में तो अप्रैल से सितंबर की मांग के लिए दूध की आपूर्ति अब तक शुरू ही नहीं हुई। गहलोत ने कहा कि यह लापरवाही नहीं, सोची-समझी रणनीति है, जिसके लिए उन्होंने पहले ही चेताया था। जनकल्याणकारी योजनाओं को खुलेआम बंद करने की हिम्मत नहीं तो चुपचाप आपूर्ति रोककर उन्हें खत्म करने की साजिश की जा रही है, यही भाजपा सरकार का असली चेहरा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement