राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलट गई, जिससे वाहन में सवार कई विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा जोबनेर-आसलपुर-महला मार्ग पर उस समय हुआ जब एक निजी स्कूल की बाल वाहिनी की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। पुलिस के मुताबिक, बाल वाहिनी में सवार छात्र-छात्राओं और एक अध्यापिका को चोटें आईं तथा सभी का नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि सात-आठ बच्चों को आगे के उपचार के लिए जयपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों के हाथ-पैर में चोट लगने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
-
जोधपुर में 'पैसिफिक मैनेजमेंट' का भव्य सेमिनार संपन्न
जोधपुर, सोमवार, 27 जुलाई 2026। पैसिफिक मैनेजमेंट द्वारा जोधप ...
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
