केरल में मंत्री पद का झांसा देकर ठगी की कोशिश के मामले में दिल्ली के दो लोग गिरफ्तार
कोझिकोड (केरल), रविवार, 26 जुलाई 2026। केरल मंत्रिमंडल में मंत्री पद दिलाने का झांसा देकर कुछ सांसदों और एक विधायक से कथित तौर पर तीन करोड़ रुपये की ठगी करने के प्रयास के मामले में साइबर पुलिस ने दिल्ली के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोझिकोड साइबर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन और गौरव के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों को रविवार सुबह ट्रांजिट रिमांड पर नयी दिल्ली से कोझिकोड लाया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी एलाथुर की विधायक के. विद्या बालकृष्णन की शिकायत के आधार पर की गई। विधायक ने शिकायत में आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने खुद को वायनाड की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा का निजी सचिव बताकर उनसे संपर्क किया और तीन करोड़ रुपये के बदले राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री पद दिलाने का प्रलोभन दिया। पुलिस ने बताया कि इसी तरह के कथित फोन कॉल केरल के सांसद शफी परम्बिल और डीन कुरियाकोस को भी किए गए थे। इस मामले में प्रियंका गांधी वाद्रा के निजी सचिव डी. एस. राजकुमार की शिकायत पर राज्य पुलिस प्रमुख और वायनाड के पुलिस अधीक्षक के पास मामला दर्ज किया गया। राजकुमार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जनप्रतिनिधियों से पैसे ऐंठने के लिए उनकी पहचान और सांसद कार्यालय के नाम का गलत इस्तेमाल किया।
Similar Post
-
जमीन घोटाला : अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अभिषेक बनर्जी के सहायक को हिरासत में लिया गया
कोलकाता, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल अपराध जांच शाखा ( ...
-
झारखंड: दुमका में अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़
दुमका, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। झारखंड के दुमका जिले में एक घर मे ...
-
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: बहुस्तरीय सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के 15,000 कर्मियों को तैनात किया जाएगा
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने आगामी ब्रिक ...
