प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत : केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 25 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देश के लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। श्री केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि श्री प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। देश के युवाओं का संघर्ष रंग लाया और अंततः श्री प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ा। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का जनतंत्र से भरोसा उठा गया था। सरकारें लोगों की बात सुनती ही नहीं थीं लेकिन अब सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सरकार को जनता की बात सुननी ही पड़ेगी। देश के लोगों को उम्मीद है कि सरकार परीक्षा सिस्टम में सुधार कर फिर कभी पेपर लीक नहीं होने देगी और हमारे बच्चों को कभी आत्महत्या नहीं करनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवाओं और जेन-जी को बहुत-बहुत बधाई। यह बहुत खुशी की बात है कि आप लोगों का संघर्ष रंग लाया और आखिरकार शिक्षा मंत्री प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। यह पूरे लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। हमारे देश में लोगों का जनतंत्र से भरोसा ही उठ गया था और लोगों को लगने लगा था कि सरकारें सुनती ही नहीं हैं। जनता सरकारों के सामने चिल्लाती, गिड़गिड़ाती रहती थी। हर बात के लिए हम सरकार के आगे हाथ जोड़ते रहते थे, पैर पकड़ते थे लेकिन सरकारें कभी सुनती नहीं थीं। आप नेता ने कहा कि इतना बड़ा संघर्ष हुआ और अंततः सरकार के अहंकार को जनता के सामने झुकना ही पड़ा। यह बहुत बड़ी जीत है, यह पूरे जनतंत्र और लोकतंत्र की जीत है। सरकार को भी अब समझ लेना चाहिए कि आपको जनता की बात सुननी ही पड़ेगी, क्योंकि यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र जनता का, जनता द्वारा और जनता के लिए होता है।
Similar Post
-
जमीन घोटाला : अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अभिषेक बनर्जी के सहायक को हिरासत में लिया गया
कोलकाता, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल अपराध जांच शाखा ( ...
-
झारखंड: दुमका में अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़
दुमका, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। झारखंड के दुमका जिले में एक घर मे ...
-
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: बहुस्तरीय सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के 15,000 कर्मियों को तैनात किया जाएगा
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने आगामी ब्रिक ...
