नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शन भारत के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है: मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कथित नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देशभर में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह मुद्दा देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। शिवकुमार ने नयी दिल्ली और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। शिवकुमार ने नयी दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका वाद्रा के साथ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि देश का हर नागरिक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन करना छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में जिम्मेदारी स्वीकार करने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे बच्चे हमारा भविष्य है। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक मौकों पर प्रश्नपत्र लीक हुए हैं। अगर हम गुणवत्ता बनाए रखने में विफल रहते हैं, अगर इसी तरह प्रश्नपत्र लीक होते रहते हैं और अगर कोई इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, तो फिर किसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए?" प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शिवकुमार ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को विरोध करने का अधिकार है। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह हिंसा की किसी भी घटना का समर्थन नहीं करते। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जानी चाहिए।
Similar Post
-
जमीन घोटाला : अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अभिषेक बनर्जी के सहायक को हिरासत में लिया गया
कोलकाता, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल अपराध जांच शाखा ( ...
-
झारखंड: दुमका में अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़
दुमका, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। झारखंड के दुमका जिले में एक घर मे ...
-
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: बहुस्तरीय सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के 15,000 कर्मियों को तैनात किया जाएगा
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने आगामी ब्रिक ...
