कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता
मुंबई, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। मुंबई में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की खुले सीवर में गिरने से मौत हो जाने के बाद कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य भाई जगताप ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि मुंबई में मौजूद 4,446 खुले मैनहोल ''मौत के जाल'' बने हुए हैं। जगताप ने सदन में कहा कि महानगर में कुल 1,03,996 मैनहोल हैं, जिनमें से 96,383 पर सुरक्षा जाल लगाए गए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग करते हुए दावा किया, ''4,446 मैनहोल अब भी खुले हैं और ये मौत के जाल बन चुके हैं।'' बाद में सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगताप ने सवाल उठाया कि शहर में अब तक कितने स्मार्ट मैनहोल लगाए गए हैं। मुंबई में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के दौरान 55 वर्षीय एक व्यक्ति की खुले सीवर में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने चार निगम अधिकारियों को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
