दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, तेज हवा चलने के आसार

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने से गुरुवार को सुबह मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बाद में और बारिश, आंधी-तूफ़ान और तेज़ हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में सुबह 8:30 बजे तक 4.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जो ‘हल्की’ बारिश की श्रेणी में आती है। राजधानी के कई अन्य केंद्रों पर भी हल्की बारिश हुई, जिससे पिछले हफ़्ते से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली। छतरपुर में शहर की सबसे ज़्यादा 18.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जिसे विभाग ने ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा है।

विभाग के अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हुई, जिनमें अयानगर (5.0 मिमी), लोधी रोड (4.1 मिमी), जनकपुरी (3.5 मिमी) और रिज (3.0 मिमी) शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रिज में सबसे कम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम अधिकारियों के अनुसार, सुबह 6:45 बजे से 7:30 बजे के बीच दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों में ज़मीन की सतह पर तेज़ हवाएं चलीं। पालम में सुबह करीब 7:00 बजे हवा की गति सबसे ज़्यादा 56 किमी प्रति घंटा दर्ज की गयी, जबकि पूसा में हवा के झोंकों की गति 50 किमी प्रति घंटा तक रही। मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ के तहत गुरुवार को फिर से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज़ हवाओं के चलने का अनुमान लगाया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement