मेखरी-हेब्बल सुरंग सड़क पर टोल नहीं लगेगा: मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने रविवार को मेखरी सर्कल से हेब्बल तक प्रस्तावित सुरंग सड़क परियोजना को लेकर उठी आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया। शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा बनाई जा रही 2.5 किलोमीटर लंबी सुरंग सड़क टोल-मुक्त होगी और इसका उद्देश्य शहर में यातायात जाम को कम करना है। मेखरी सर्कल से हेब्बल जंक्शन तक तीन लेन वाली सुरंग सड़क की आधारशिला रखने के बाद शिवकुमार ने कहा कि यह परियोजना बेंगलुरु के बुनियादी ढांचे में सुधार करने और यात्रियों के यात्रा समय को कम करने के सरकार के दीर्घकालिक दृष्टिकोण का हिस्सा है। इस बीच भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु में प्रस्तावित सुरंग सड़क परियोजना को ''अवैज्ञानिक'' बताया। राज्य सरकार की इस सुरंग परियोजना का विरोध करते हुए, तेजस्वी सूर्या ने 'एक्स' पर कहा कि यह "एक अवैज्ञानिक समाधान है जिससे बेंगलुरु की यातायात समस्याओं का समाधान नहीं हो पायेगा"।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
