औपचारिकता साबित हो रहे हैं सरकार के सेवा शिविर: जूली

img

जयपुर, रविवार, 28 जून 2026। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार के सेवा शिविर औपचारिकता साबित हो रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री से इसमें सुधार की मांग की है ताकि आम लोगों की परेशानी कम हो। जूली ने एक बयान में कहा, ''हम शुरुआत से कह रहे हैं कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार के कार्यकाल में लोगों की शिकायत है कि उनके काम नहीं हो रहे हैं और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''भाजपा सरकार पर दबाव पड़ा तो हमारी कांग्रेस सरकार की तर्ज पर शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर तो शुरू किए लेकिन वो औपचारिकता साबित हो रहे हैं।'' कांग्रेस नेता ने कहा, ''मुख्यमंत्री जी द्वारा खुद यह स्वीकारना कि बहाने नहीं समाधान चाहिए, अपने आप में वर्तमान में जारी शिविरों की वास्तविक स्थिति बता रहा है।'' उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री जानकारी लेकर इसमें सुधार करेंगे। जूली ने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री समय समय पर 'फीडबैक' (सुझाव) लेंगे और जो कमियां विपक्ष व आमजन बताएंगे उसे सकारात्मक तौर पर लेते हुए सुधार करेंगे ताकि आमजन की परेशानी कम हो।''

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement