नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027' के दौरान श्रद्धालुओं और आगंतुकों को उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए एक नि:शुल्क डिजिटल मंच विकसित किया गया है। एक बयान के मुताबिक, नासिक के युवा डिजिटल उद्यमी प्रसाद अरविंद भालेकर द्वारा विकसित 'कुंभकनेक्ट' का उद्देश्य इस विशाल धार्मिक समागम के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी, मार्ग खोजने और आपातकालीन सहायता देना है। इस महापर्व में करोड़ों लोगों के जुटने की उम्मीद है। यह नि:शुल्क और बहुभाषी मंच एक 'प्रोग्रेसिव वेब ऐप' के रूप में तैयार किया गया है, जिसे मोबाइल उपकरणों पर वेब ब्राउज़र के माध्यम से आसानी से खोला जा सकता है। यह ऐप नासिक और वहां से करीब 28 किलोमीटर दूर उत्तरी महाराष्ट्र में स्थित तीर्थ नगरी त्र्यंबकेश्वर के महत्वपूर्ण धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटक स्थलों की जानकारी भी प्रदान करता है।
इस ऐप में एक स्मार्ट मानचित्र (मैप), पथ प्रदर्शन प्रणाली, आयोजनों के विवरण के साथ कुंभ मेला कैलेंडर, गाइड सहायता, आपातकालीन सुरक्षा संदेश (एसओएस) सेवा, शिकायत पंजीकरण और महत्वपूर्ण अस्पतालों, पुलिस थानों, परिवहन केंद्रों व अन्य सार्वजनिक सेवाओं की जानकारी शामिल है। बयान में कहा गया है कि इस ऐप का उपयोग मराठी, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में किया जा सकता है, जिससे यह बड़े पैमाने पर लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। आपातकाल और शिकायत से जुड़ी सुविधाओं के तहत, यह ऐप उपयोगकर्ताओं को उनकी सहमति से अपने सटीक स्थान और आस-पास के प्रमुख स्थलों की जानकारी साझा करने की सुविधा देता है, ताकि संबंधित सूचना को कुशलतापूर्वक और तेजी से पहुंचाया जा सके।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
