सैनी का धूरी दौरा विफल रहा: पंजाब के मुख्यमंत्री

img

चंडीगढ़, सोमवार, 08 जून 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि हरियाणा के उनके समकक्ष नायब सिंह सैनी का धूरी दौरा "विफल" रहा। उन्होंने यह दावा भी किया कि पंजाब के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कभी समर्थन नहीं करेंगे क्योंकि वे उसका "नफरत से भरा चेहरा" देख चुके हैं। मान ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री धूरी आए थे। आप जानते हैं कि वहां कितने लोग बैठे थे। कल धूरी में उनका दौरा पूरी तरह विफल रहा।" मान धूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सैनी ने धूरी दौरे के दौरान रविवार को मान पर हमला करते हुए दावा किया था कि उनके पंजाब समकक्ष को चुटकुले सुनाने के अलावा कुछ नहीं आता। सैनी ने पूर्व स्टैंडअप कॉमेडियन मान के बारे में कहा था, "चुटकुलों से सिनेमाघर तो चल सकते हैं, लेकिन सरकारें नहीं चल सकतीं।" सैनी ने यह भी कहा था कि धुरी के लोगों का उत्साह राज्य में बदलाव की एक मजबूत लहर का संकेत देता है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता खुद को क्रांतिकारी बताते हैं, लेकिन असल में वह जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि धूरी मान का निर्वाचन क्षेत्र है, फिर भी उन्होंने न केवल पंजाब से, बल्कि धूरी से भी दूरी बना ली है। सैनी ने कहा था, "पंजाब कभी विकास के मामले में कई राज्यों से आगे था, लेकिन अपने स्वार्थ साधने वाली राजनीतिक पार्टियों ने इसे पिछड़ों की श्रेणी में धकेल दिया है। आज पंजाब में नशा विरोधी जंग सिर्फ अखबारों के विज्ञापनों के जरिए लड़ी जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कुछ खास काम नहीं हो रहा है।"

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement