विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो के साथ वार्ता की
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो की मेजबानी करते हुए भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, समुद्री व्यापार, निवेश, दवा उद्योग और खाद्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में इंडोनेशिया भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार तथा निवेश समेत समग्र संबंधों में लगातार वृद्धि हुई है। सुगियोनो इस समय नयी दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की आठवीं बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में जयशंकर ने कहा, ‘नयी दिल्ली में आठवीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक के लिए आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत खुशी हो रही है।’ विदेश मंत्री ने पिछले वर्ष जनवरी में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियंतो की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई उनकी ‘सार्थक’ वार्ता को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि उस यात्रा ने दोनों देशों के व्यापक रणनीतिक साझेदारी संबंधों को नयी गति दी है। दोनों पक्षों ने राजनीतिक संबंधों, रक्षा एवं सुरक्षा, समुद्री व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य सेवा, दवा उद्योग तथा खाद्य सुरक्षा समेत द्विपक्षीय सहयोग के सभी प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की। सुगियोनो ने भी कहा कि राष्ट्रपति सुबियंतो की पिछले वर्ष भारत यात्रा ने भारत-इंडोनेशिया साझेदारी को नयी दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Similar Post
-
मेडिकल छात्र नोबेल पुरस्कार का लक्ष्य रखें, वैश्विक स्वास्थ्य संकटों का समाधान करें: उपराष्ट्रपति
विजयवाड़ा, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष ...
-
प्रियंक ने प्रधानमंत्री मोदी पर पिता की टिप्पणी का किया बचाव, भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप
बेंगलुरु, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियं ...
-
आतंकवाद जैसी चुनौतियां सीमाओं तक सीमति नहीं, संवाद और संसदीय सहयोग जरूरी: बिरला
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स ...
