जनता का विश्वास खो चुकी है मोदी सरकार: खरगे
कलबुर्गी (कर्नाटक), सोमवार, 01 जून 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर मंगलवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि वह जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के गठन के संबंध में जारी चर्चा को लेकर टिप्पणी से इनकार किया। खरगे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी दिन-ब-दिन गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य सभी चीजों की कीमतें बढ़ा रहे हैं। शायद, उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है। उनके नेतृत्व वाली सरकार ने उन लोगों का विश्वास खो दिया है जिन्होंने उन पर विश्वास किया और उन्हें वोट देकर सत्ता में भेजा।"
उन्होंने कहा, ''वह हर बात के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हैं, या उस पर देश के विकास में सहयोग न करने का आरोप लगाते हैं। जबकि विपक्ष हमेशा देश और लोगों के बारे में सोचता है और वह सब कुछ कर रहा है जो वह कर सकता है। उन्होंने (मोदी सरकार ने) लोगों के लिए जो भी वादा किया था, उसे निभाने में विफल हो रहे हैं।" डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट और बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए खरगे ने कहा कि केंद्र को महंगाई और बेरोजगारी की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, "यह सरकार हर चीज में विफल रही है। यह केवल बातें करती हैं। बात करने के अलावा उन्हें लोगों की कोई चिंता नहीं है।'' होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाली वाणिज्यिक द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमत 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर सोमवार को 42 रुपये बढ़ा दी गई लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये से बढ़ाकर 3,113.50 रुपये कर दी गई है।
Similar Post
-
जनता का विश्वास खो चुकी है मोदी सरकार: खरगे
कलबुर्गी (कर्नाटक), सोमवार, 01 जून 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लि ...
-
प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमा के राष्ट्रपति आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की
नई दिल्ली, सोमवार, 01 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म ...
-
राजस्थान में कई जगह बारिश, तापमान में गिरावट
जयपुर, सोमवार, 01 जून 2026। राजस्थान में सक्रिय एक पश्चिमी विक् ...
