राजस्थान में कई जगह बारिश, तापमान में गिरावट
जयपुर, सोमवार, 01 जून 2026। राजस्थान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे में बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार सुबह तक के 24 घंटे में राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश रेलमगरा (राजसमन्द) में 23.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। आंधी-बारिश की गतिविधियों से राज्य में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रहा। मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी चार से पांच दिन तक जारी रहने की संभावना है। आंधी-बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकतर भाग में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से नीचे रहने तथा लू से राहत बने रहने का अनुमान है।
Similar Post
-
जनता का विश्वास खो चुकी है मोदी सरकार: खरगे
कलबुर्गी (कर्नाटक), सोमवार, 01 जून 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लि ...
-
प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमा के राष्ट्रपति आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की
नई दिल्ली, सोमवार, 01 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म ...
-
राजस्थान में कई जगह बारिश, तापमान में गिरावट
जयपुर, सोमवार, 01 जून 2026। राजस्थान में सक्रिय एक पश्चिमी विक् ...
