राजस्थान में कई जगह धूल भरी आंधी व तेज हवाएं चलने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 22 मई 2026। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल राजस्थान के अनेक इलाकों में शुक्रवार से धूल भरी आंधी व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में 22-23 मई को दोपहर बाद बादल गरजने व कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसी तरह आज व कल राज्य के कुछ भागों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज धूल भरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। साथ ही 24 मई से तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने और राज्य के कुछ भागों में 'हीटवेव' व कहीं-कहीं तीव्र 'हीटवेव' का अनुमान है।
इस समय राज्य के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री व शेष अधिकांश भागों में 42-44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज किया गया।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण
जयपुर, रविवार, 28 जून 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार ...
-
जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों के मामले में गिरफ्तार बबीता को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जयपुर, शनिवार, 27 जून 2026। राजस्थान में जयपुर की एक स्थानीय अदा ...
-
राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, झालावाड़ के अकलेरा में सर्वाधिक वर्षा हुई
जयपुर, शुक्रवार, 26 जून 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में पि ...
