राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन से एक दिन पहले उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को चलने वाली 13 ट्रेनें रद्द कर दीं। रेलवे के अनुसार, इन रेलसेवाओं को परिचालन संबंधी कारणों से रद्द किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नौ अक्टूबर को चलने वाली उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन (12964) और श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज ट्रेन (14727) रद्द कर दी गई हैं। वहीं, 10 अक्टूबर को रद्द की गई 11 ट्रेनों में सिरसा-तिलक ब्रिज (15308), हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी (12963), तिलक ब्रिज-भिवानी (14738), भिवानी-तिलक ब्रिज (14737) और तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर (14728) शामिल हैं।
अन्य रद्द ट्रेनों में रेवाड़ी-दिल्ली (74004 और 54414), दिल्ली-रेवाड़ी (54421), हिसार-दिल्ली (54310), हिसार-नयी दिल्ली (54424) और नयी दिल्ली-हिसार (54423) शामिल हैं। कॉजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की योजना बनाई है। संगठन ने कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूची में हेरफेर करने और मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज फॉर्म छह में बदलाव करने के दौरान अपने दो सहयोगियों को दरकिनार करने का आरोप लगाया।
Similar Post
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से ...
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
