राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से राजस्थान में कई जगह शनिवार से बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की पूरी संभावना है। इसके प्रभाव से 10-11 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू व आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 13-14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। शुक्रवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। सबसे अधिक तापमान पिलानी में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से ...
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
