अलवर में सिलेंडर में लगी आग, एक ही परिवार के आठ सदस्य झुलसे
अलवर, गुरुवार, 22 मई 2026। राजस्थान के अलवर जिले में बृहस्पतिवार को एक घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के आठ सदस्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना दाता गांव में हुई। टहला निवासी राधेश्याम नया गैस स्टोव में सिलेंडर लगा रहे थे। इस दौरान गैस रिसाव की आशंका जताई गई और स्टोव जलाते ही सिलेंडर में आग लग गई। टहला थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि राधेश्याम और घर में मौजूद अन्य परिजन आग की चपेट में आ गए। घायलों में पांच बच्चे, दो महिलाएं और स्वयं राधेश्याम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे पास ही खड़े होकर नए स्टोव का कनेक्शन देख रहे थे, तभी आग भड़क उठी। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन को गंभीर स्थिति के चलते जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया है।
Similar Post
-
अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। अजमेर शरीफ दरगाह में दर्शन के लिए ...
-
जयपुर में 80 से अधिक मकानों और दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लोगों ने किया विरोध
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश क ...
-
जयपुर स्थापना दिवस पर शहर में उत्सव का माहौल, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, गंगापोल दरवाजे पर हुआ गणेश पूजन
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। जयपुर स्थापना दिवस के अवसर पर बुध ...
