अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की जोधपुर इकाई का गठन
- पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), सोमवार, 18 मई 2026। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की जोधपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष सूर्यांश मुथा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें शहर के सक्रिय एवं अनुभवी पत्रकारों को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सुमेर सिंह को नियुक्त किया गया है, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी रफीक मोहम्मद को दी गई है। सहसचिव के रूप में ईश्वर सिंह और हैदर अली को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष के रूप में सुनीत लोढ़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी के पद पर मोहम्मद आशिक और दीपक पुरोहित को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त कर संगठन की मीडिया गतिविधियों को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पाबूराम सरगरा, जितेंद्र दवे, नरेंद्र ओझा, बहादुर सिंह और के.के. व्यास को शामिल किया गया है। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का समारोह के दौरान सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। उन्हें माला पहनाकर और नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय सचिव शेख रईस अहमद भी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अध्यक्ष मुथा ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को कई प्रकार की चुनौतियों और जोखिमों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि जोधपुर इकाई पत्रकारों के लिए एक मजबूत मंच के रूप में कार्य करेगी, जहां उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही संगठन द्वारा समय-समय पर पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में अन्य पत्रकार साथियों से भी अपील की गई कि वे इस संगठन से जुड़कर इसे और अधिक मजबूत बनाएं, ताकि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को नई दिशा मिल सके। इस गठन के साथ ही जोधपुर के पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि यह नई टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाएगी।
Similar Post
-
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की जोधपुर इकाई का गठन
- पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
जोधपुर, (म ...
-
राजस्थान : कांग्रेस का नीट पेपर लीक पर विरोध, 21 मई को भाजपा कार्यालय का करेंगे घेराव
जयपुर, सोमवार, 18 मई 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सो ...
-
राजस्थान में अगले सप्ताह शुष्क मौसम बना रहेगा
जयपुर, रविवार, 17 मई 2026। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले ...
