नीट मामले को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। भारतीय युवा कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी' में कथित अनियमितता के मामले को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए और जब वे साउथ एवेन्यू से धर्मेंद्र प्रधान के आवास की ओर बढ़ रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोक दिया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि नीट पेपर लीक के कारण 4 छात्रों की आत्महत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा, "लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है और युवा अपनी जान तक देने को मजबूर हैं, तब सरकार की चुप्पी और लापरवाही अस्वीकार्य है। चिब ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने भारतीय लोकतंत्र को "लीकतंत्र" बना दिया है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब ने कहा, "युवा कांग्रेस न्याय, जवाबदेही और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करती है। केंद्र सरकार बच्चों को मुआवजा दे। एनटीए परीक्षा करवाने में विफल है, इसलिए इसे पूरी तरह से बैन किया जाए।" इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी हरि कृष्णा, परमजीत सिंह, राष्ट्रीय सचिव मान सिंह राठौर, विशाल चौधरी, हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया और कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
Similar Post
-
नीट मामले को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। भारतीय युवा कांग्रेस ने मेडिकल प् ...
-
पेट्रोल-डीजल और दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन- ...
-
'अमृत काल' छात्रों के लिए 'मृत काल' बना, धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें: खरगे
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर ...
