नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक : सीबीआई ने पांच आरोपियों को दिल्ली की अदालत के समक्ष पेश किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपियों को बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पेश किया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किये गए पांचों आरोपियों को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान नासिक (महाराष्ट्र)के शुभम खैरनार, जयपुर (राजस्थान) के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल और गुरुग्राम (हरियाणा) के यश यादव के रूप में हुई है।
सीबीआई खैरनार (30) की दो दिवसीय 'ट्रांजिट रिमांड' मुंबई की अदालत से प्राप्त करने के बाद दिल्ली लेकर आई है। महाराष्ट्र के नासिक जिले के नंदगांव निवासी खैरनार कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक में शामिल थे। सीबीआई ने इससे पहले मुंबई की अदालत में खैरनार की 'ट्रांजिट रिमांड' मांगते हुए दलील दी थी कि कई राज्यों के व्यक्तियों की संलिप्तता का संदेह है और जांच के लिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत है। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 परीक्षा तीन मई को आयोजित की गई थी। इसके प्रश्न पत्र के लीक होने की खबरों के बाद राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच शुरू की। एनटीए ने मंगलवार को नीट-यूजी 2026 को रद्द करने की घोषणा की और कहा कि परीक्षा बाद में घोषित की जाने वाली तिथियों पर पुनः आयोजित की जाएगी।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
