राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले में कटौती की
जयपुर, बुधवार, 14 मई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने आम जन से ईंधन संरक्षण के लिए स्वत: प्रेरणा से कम से कम वाहनों के उपयोग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का आह्वान किया है। उन्होंने स्वयं इस पर पहल करते हुए यात्राओं के दौरान अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या भी कम कर दी है। गुरुवार को लोकभवन से एयरपोर्ट जाते समय उन्होंने अपने काफिले के साथ पायलट कार, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और दूसरे वाहनों के उपयोग के लिए मना कर दिया। इस सम्बन्ध में उनके निर्देश पर आदेश भी जारी किया गया है। इसमें साथ चलने वाले अन्य वाहनों की संख्या सीमित रखे जाने को सुनिश्चित किए जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील पर उन्होंने अपने आधिकारिक काफिले के साथ अन्य स्तरों पर भी सरकारी स्तर पर कम से कम वाहनों का उपयोग किए जाने, सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने आम जनता से भी इसी तर्ज पर वाहनों का उपयोग सीमित करने और ईंधन संरक्षण की अपील की है।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
