हिमंता ने ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ

img

  • चार अन्य मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल

गुवाहाटी, मंगलवार, 12 मई 2026।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हिमंता बिस्वा सरमा को मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी। उनके साथ चार अन्य मंत्रियों ने भी शपथी। इसके साथ ही श्री सरमा दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 126 सीटों के साथ दो तिहाई से भी अधिक बहुमत हासिल किया है। सरमा को यहां राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज पूर्वाह्न पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके अलावा श्री रामेश्वर तेली, श्री अतुल बोरा, श्री चरण बोरो और श्रीमती अजंता नियोग को मंत्रिपद की शपथ दिलायी गयी। श्री अतुल बोरा भाजपा के सहयोगी दल असम गणपरिषद से तथा श्री चरण बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट से हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा कई अन्य केन्द्रीय मंत्री, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद थे। भाजपा और उसके गठबंधन के शासन वालों राज्यों के मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता भी इस मौके पर मौजूद थे। गुवाहाटी के खानपारा स्थित वेटनरी ग्राउंड में विशाल जनसमूह भी शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बना।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement