विशेष निरोधात्मक अभियान : अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई

img

  •  प्रदेश में 1 लाख 77 हजार 217 लीटर वाॅश नष्ट

जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।  

252 गिरफ्तार 787 अभियोग दर्ज—

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 7 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 787 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में 9 लाख 45 हजार 710 रूपए लागत की 3525 लीटर देशी मदिरा, 8 लाख 39 हजार 170 रूपए की 841 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 3 लाख 75 हजार 534 रूपए की 1393 लीटर बीयर एवं 4750 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई है। इसी क्रम में एक लाख 77 हजार 217 लीटर वाॅश नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान 8 बडे वाहन, 2 हल्के चार पहिया एवं 11 दुपहिया वाहन सहित 21 वाहन जब्त करते हुए 252 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।

जिलों में अवैध मदिरा पर कार्रवाई

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। चित्तौड़गढ़ में मुखबिर की सूचना पर ईपीएफ दल ने नेशनल हाईवे 48 पर राती मंगरी पर बनी दुकानों की तलाशी ली जिस पर 8 प्लास्टिक के ड्रम में 1600 लीटर स्प्रिट बरामद कर किया। अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जोधपुर के लूनी, पिपाड़ औसियां क्षेत्रों में दबिश कार्रवाई में मोटरसाईकल पर अवैध मदिरा परिवहन करते अभियुक्त को गिरफ्तार किया। ईपीएफ दलों द्वारा 2 अभियोग दर्ज किए गए। भरतपुर व डीग में पड़त मदिरा क्षेत्र सीकरी, गोपालगढ, सतवाड़ी, गुलपाड़ा एवं अतिसंवदेनशील क्षेत्र छापर मोहल्ला, कुम्हेर में संयुक्त दबिश देकर 76 पव्वे अंगे्रजी शराब, 75 पव्वे देशी शराब जब्त करते हुए पूर्व के फरार 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया साथ ही 68 लीटर हथकड़ शराब भी जब्त की गई। बहरोड़ के भिवाड़ी में जेनेसिस माॅल स्थित स्काई बार में कार्रवाई के तहत 3 बोतल अंग्रेजी शराब सेल इन हरियाण एवं 49 बोतल बीयर की बरामद कर अभियोग दर्ज किया। झालावाड़ के आबकारी थाना क्षेत्र चैमहला में संयुक्त दबिश कार्रवई में सुजानपुर तालाब के समीप 10 हजार लीटर वाॅश नष्ट कर 110 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई मौके पर 2 अभियोग दर्ज किए।

प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement