राजस्थान में अनेक जगह आंधी चलने का अनुमान
जयपुर, गुरुवार, 07 मई 2026। राजस्थान में अनेक जगह बृहस्पतिवार से तेज धूल भरी हवाएं (आंधी) चलने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी। मौसम केंद्र जयपुर ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार, सात मई से आगामी तीन चार दिन राज्य के जोधपुर संभाग व आसपास के इलाकों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की पूरी संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आगामी दिनों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसी तरह आगामी दो-तीन दिन में ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी होगी। नौ मई को जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व पश्चिमी भागों में 'हीटवेव' का नया दौर नौ मई से शुरू होने की संभावना है। वहीं बृहस्पतिवार सुबह तक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं कहीं पर बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश बाड़ी (धौलपुर) में 11.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस फलौदी में रहा।
Similar Post
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
