केरल में मुख्यमंत्री को लेकर नेतृत्व का फैसला सबको स्वीकार्य होगा: पायलट

img

नई दिल्ली, सोमवार, 04 मई 2026। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने केरल में पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ की जीत को ''ऐतिहासिक'' करार देते हुए सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय करने में कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि पार्टी नेतृत्व सभी हितधारकों से परामर्श करने के बाद अंतिम फैसला करेगा और यह सभी को स्वीकार्य होगा। केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक पायलट ने कहा कि चुनाव में पार्टी की यह शानदार जीत राजनीतिक परिदृश्य को एक नई दिशा देगी।

यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, पायलट ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''हमने चुनाव से पहले प्रतिबद्धता जताई थी कि एक बार जब हम जनादेश हासिल कर लेंगे तो सभी निर्वाचित विधायक नेतृत्व, सभी हितधारकों, वरिष्ठ नेताओं और हमारे सहयोगियों के साथ बैठेंगे... हम सभी को विश्वास में लेंगे। परामर्श और लोगों की राय लेने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे जी, राहुल गांधी जी और अन्य वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी।'' उन्होंने कहा कि यह सभी राज्यों में पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया है और केरल में भी इसका पालन किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "पार्टी का नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा वह केरल में हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता को स्वीकार्य होगा। हमने चुनाव से पहले, अभियान के दौरान और अब भी यह कहा था। एक बार परिणाम आने के बाद, विधायकों को उनकी प्रतिक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।" उन्होंने इस जीत को "ऐतिहासिक" बताया और कहा कि केरल के लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा, ''कार्यकर्ताओं और नेताओं, खरगे जी, राहुल जी और प्रियंका जी के सभी प्रयास सफल हुए हैं।''

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement