तमिलनाडु में निर्वाचन आयोग ने 1,262 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त कीं

img

चेन्नई, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने बुधवार को कहा कि निर्वाचन आयोग ने राज्य में वाहनों की जांच के दौरान 543 करोड़ रुपये की नकदी सहित कुल 1,262 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुएं जब्त की हैं। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए राज्य की तैयारियों पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न उल्लंघनों से संबंधित 163 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जबकि सोशल मीडिया निगरानी प्रकोष्ठ ने विभिन्न मंचों से 2,180 'यूआरएल' हटवाए हैं। अधिकारी ने मतदाता सूचियों का ब्योरा देते हुए बताया कि राज्य में कुल 5.73 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 2.93 करोड़ महिला, 2.83 करोड़ पुरुष और 7,728 'थर्ड जेंडर' (तृतीय लिंगी) मतदाता शामिल हैं। राज्य में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है, जो इस बार 14,59,039 है। उन्होंने मतदान की तैयारियों को लेकर बताया कि 33,133 जगहों पर कुल 75,064 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि सुचारू और समावेशी मतदान अनुभव के लिए निर्वाचन आयोग ने 249 मॉडल मतदान केंद्र स्थापित किए हैं और इसी के साथ पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित 325 केंद्र और दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा संचालित 71 केंद्रों को स्थापित किया गया है। अधिकारी के अनुसार, 29 केंद्रों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा और कई जिलों में प्रायोगिक तौर पर पर्यावरण अनुकूल मतदान केंद्र (ग्रीन पोलिंग स्टेशन) बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 300 कंपनियां और 83,875 स्थानीय पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल ले जाना पूरी तरह से वर्जित है, हालांकि केंद्रों के बाहर मोबाइल जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement