राज्यपाल ने ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार आलोक में राज्यों के निवासियों से किया संवाद
जयपुर, बुधवार, 15 अप्रैल 2026। लोकभवन में बुधवार को हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली तथा दमन दीव का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने इस दौरान इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनसे संवाद किया। राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन में राज्यों के स्थापना दिवस ’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को अनुभूत करना है। उन्होंने कहा कि भारत के राज्य विविधता में एकता की अनूठी संस्कृति लिए है। उन्होंने हिमाचल को भारत का भाल बताते हुए कहा कि हिमाचल तीर्थ भूमि है और राजनीतिक रूप से भी यह राज्य आरंभ से समृद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार प्राचीन भारत की संस्कृति से जुड़ा है। यहीं से सम्राट अशोक ने विश्वभर में शांति का संदेश पहुंचाया।
यहीं भगवान महावीर का जन्म हुआ, गुरु गोविन्दं सिंह का जन्म हुआ और यह राज्य पाटलीपुत्र के रूप में समृद्ध भारत का सदा से प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने ओडिशा, अरूणाचल, मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली और दमन-दीव से जुड़े इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि भारत राज्यों की विशेषताओं से ही विश्व की समृद्ध संस्कृति का राष्ट्र बना है। राज्यपाल ने स्थापना दिवस पर विभिन्न राज्यों के लोगों से संवाद करते हुए उन्हें राजस्थान के विकास में भी अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्थापना दिवस से संबंधित राज्यों की समृद्ध संस्कृति, वीरता और ऐतिहासिक धरोहर को नमन करते हुए ’विकसित भारत’ में सभी की समान भूमिका का भी आह्वान किया। इससे पहले विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए वहां के लोगों ने अपने राज्यों की विशेषताओं और राजस्थान से उनके संबंधों के बारे में विस्तार से बताया। राज्यपाल ने व्यक्तिशः सभी से संवाद करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी उपस्थित रहे।
Similar Post
-
राज्यपाल ने ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार आलोक में राज्यों के निवासियों से किया संवाद
जयपुर, बुधवार, 15 अप्रैल 2026। लोकभवन में बुधवार को हिमाचल प्रद ...
-
महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए हमारी सरकार सजग एवं संवेदनशील- मुख्यमंत्री शर्मा
जयपुर, बुधवार, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ...
-
परिसीमन से दक्षिणी राज्यों की आवाज दब जाएगी: चिदंबरम
कोयंबटूर (तमिलनाडु), बुधवार, 15 अप्रैल 2026। केंद्र सरकार द्वार ...
