सरकार पंचायत और शहरी निकाय चुनाव कराने में विफल, राष्ट्रपति और राज्यपाल करें हस्तक्षेप: गहलोत
जयपुर, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार पंचायत और शहरी निकाय चुनाव कराने में विफल रही है, इसलिए राष्ट्रपति और राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए। सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ''डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान निर्माण में योगदान इतिहास में दर्ज है। जो लोग कभी आंबेडकर के सिद्धांतों में विश्वास नहीं करते थे, वे आज सत्ता में हैं और उनकी जयंती मना रहे हैं। उन्हें संविधान पर कोई आस्था नहीं है और वे उसे तार-तार कर रहे हैं।''
गहलोत ने कहा, ''पंचायत और नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। अगर वास्तव में संविधान में विश्वास होता तो चुनाव समय पर होते।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बार-बार 'संविधान बचाओ' का नारा देते हैं, क्योंकि संविधान का उल्लंघन हो रहा है और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। गहलोत ने कहा, ''राष्ट्रपति और राज्यपाल को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। चुनाव समय पर होने चाहिए थे, अन्यथा इस सरकार का सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार क्या है।''
Similar Post
-
राजस्थान में भाजपा सरकार पंचायत चुनावों में देरी कर रही : सचिन पायलट
जयपुर, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पा ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने आंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
जयपुर, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ...
-
सरकार पंचायत और शहरी निकाय चुनाव कराने में विफल, राष्ट्रपति और राज्यपाल करें हस्तक्षेप: गहलोत
जयपुर, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अ ...
