मुख्यमंत्री शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

img

जयपुर, शनिवार, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शर्मा ने बाईस गोदाम स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों से महात्मा ज्योतिबा फूले के समाज सुधारक कार्यों एवं उनके आदर्शों को अपनाकर शिक्षा और समानता के क्षेत्र में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।  इस दौरान विधायक श्री जसवंत यादव, श्री गोपाल शर्मा, श्री देवेन्द्र जोशी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement