महात्मा ज्योतिबा फुले का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक- राज्यपाल

img

  • महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह :
  • राज्यपाल ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए-

जयपुर, शनिवार, 11 अप्रैल 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर उनकी प्रतिमा को नमन करते उन्होंने कहा कि वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन प्रेरणा देने वाला है। बागडे ने कहा कि महान समाज सुधारक, महिला शिक्षा के अग्रदूत और ‘सत्यशोधक समाज‘ के संस्थापक ज्योतिबा फुले व्यक्ति नहीं महामानव थे। उनका जीवन हमें सामाजिक समरसता और ज्ञान के लिए समर्पित रहकर दूसरों के कल्याण के लिए कार्य करने के आदर्श से जोड़ने वाला है।

राज्यपाल ने ज्योतिबा फुले के जीवन प्रसंगों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने रूढ़िवादी परंपराओं का विरोध किया और शिक्षा के माध्यम से समाज में जागृति लाने का कार्य किया। ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन वंचित, शोषित,पीड़ित पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने महाराष्ट्र में महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक की चर्चा करते हुए कहा कि वह युग प्रवर्तक थे। उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलते हुए हम जीवन की उज्ज्वल राहों की ओर अग्रसर हों।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement