कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। कांग्रेस ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थगई को श्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. चेल्लाकुमार को कृष्णागिरी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है और वह 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना चार मई को होगी।
Similar Post
-
मुख्य सचिव ने किया आरयूएचएस का दौरा
जयपुर, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ...
-
भाजपा बेवजह विवाद खड़ा करके अहम मुद्दों से ध्यान भटका रही है: पवन खेड़ा
गुवाहाटी, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन ...
-
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
जयपुर, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( ...
