लोगों का आरोप है कि गांदेरबल में हुई मुठभेड़ फर्जी थी: महबूबा
श्रीनगर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में हाल में हुई मुठभेड़ के "फर्जी" होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। सेना ने बुधवार को बताया था कि जिले के लार इलाके का रहने वाला राशिद अहमद मुगल नामक स्थानीय आतंकवादी अरहामा इलाके में रातभर हुई मुठभेड़ में मारा गया। महबूबा मुफ्ती ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "अरहामा में एक मुठभेड़ हुई, जिसमें 29 वर्षीय स्थानीय युवक राशिद मुगल मारा गया। आरोप हैं कि यह फर्जी मुठभेड़ थी। पहले सेना ने उसे विदेशी आतंकवादी बताया, फिर कहा कि वह स्थानीय है और आतंकवाद से जुड़ा हुआ है।" उन्होंने यह दावा भी किया कि राशिद अनाथ था और एक एनजीओ चलाता था।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "उसका शव भी परिवार को नहीं सौंपा गया… उसे बारामुला में दफनाया गया। हमारे युवाओं के साथ यही हो रहा है।" महबूबा मुफ्ती ने युवाओं से राजनीति में आने की अपील करते हुए कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता मुनीब देवा का पीडीपी में शामिल होना "अच्छा संकेत" है। उन्होंने कहा, "युवाओं को आगे आना चाहिए, क्योंकि सबसे ज्यादा मुश्किलें वही झेल रहे हैं। उन्हें मुख्यधारा की राजनीति में आकर नगर निकाय, पंचायत या विधानसभा चुनाव के जरिए अपनी जगह बनानी चाहिए। अगर ज्यादा युवा पीडीपी से जुड़ेंगे, तो लोगों की आवाज और मजबूत होगी।"
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
