यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथियंस को अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) में शामिल किया गया। आयोजकों ने मंगलवार को लीग के सातवें सत्र से पहले यह घोषणा की। यूपी टीम के मालिक उद्यमी मुकेश शर्मा हैं। यूटीटी के सातवें सत्र का आयोजन जुलाई में गोवा में होगा जिसमें सात टीमें हिस्सा लेंगी। यह एकल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें हर टीम लीग चरण में एक बार हर दूसरी टीम के खिलाफ खेलेगी। कुल मुकाबलों की संख्या 24 होगी जो पिछले दो सत्र में 23 थी। जयपुर पैट्रियट्स भी लीग का हिस्सा नहीं रही क्योंकि उसने फ्रेंचाइजी समझौते की शर्तों का बार-बार उल्लघंन किया और लगातार भुगतान में चूक की।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
