दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने और बिजली कड़कने की आशंका के मद्देनजर मौसम विभाग ने ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दोपहर के समय सतही हवा मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलेगी, जिसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। शाम और रात के दौरान हवा की गति धीरे-धीरे कम होकर दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। आईएमडी ने कहा कि बारिश होने के बावजूद, दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
