सोनिया गांधी की सेहत में ‘शानदार सुधार’ हुआ है, जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद : डॉक्टर

img

नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की सेहत में ‘शानदार सुधार’ हुआ है और अब वह ‘पूरी तरह से सामान्य’ हैं तथा उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है। चिकित्सकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बुखार आने के बाद उन्हें 24 मार्च को रात करीब 10.22 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, गांधी को अब भी नसों के माध्यम से एंटीबायोटिक दवा दी जा रही हैं, जो कुछ और दिनों तक जारी रहेंगी, हालांकि उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी संकेतक सामान्य सीमा के भीतर हैं।

उन्होंने कहा, ‘मरीज और इलाज करने वाले चिकित्सक से चर्चा के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया जाएगा। अन्यथा, वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।’ चिकित्सकों ने बताया कि उनका ‘सिस्टमेटिक इंफेक्शन’ का इलाज किया रहा है और एंटीबायोटिक दवाओं का उन पर अच्छा असर हो रहा है। वह वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है। एहतियात के तौर पर सोनिया गांधी को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जा सकता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement