चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा में क्रिटिकल केयर विंग डूंगरपुर जिले के लिए बड़ी सौगात, जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का हमारा प्रयास - चिकित्सा मंत्री
जयपुर, शनिवार, 28 मार्च 2026। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने डूंगरपुर जिला अस्पताल के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर विंग के निरीक्षण के दौरान कहा कि चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में क्रिटिकल केयर विंग डूंगरपुर जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात है तथा हमारा प्रयास है कि इसका कार्य जल्द से जल्द पूरा हो ताकि इसकी सेवाओं का लाभ आमजन को मिल सकें। इस दौरान उन्होंने प्रगतिरत कार्य, कार्य पूर्ण होने की समयावधि, आवश्यक चिकित्सा संसाधनों के लिए टेंडर, वर्क आर्डर एवं प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सा सेवाओं का बेहतर लाभ मरीजों को मिल सकें। उल्लेखनीय है कि डूंगरपुर जिला चिकित्सालय में 18700 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर विंग का भवन का निर्माण किया जा रहा है।
’ओपीडी के नए भवन हेतु भी प्रस्ताव मांगा’-
खींवसर ने कहा कि डूंगरपुर जिले में ओपीडी लेवल बहुत ज्यादा है तथा मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकें इसलिए प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को नये भवन के प्रस्ताव बनाकर भेजन केे निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर को चिकित्सा सेवा क्षेत्र में अव्वल बनाने का हमारा प्रयास है ताकि यहां के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकें।
’फूड कॉर्नर की सराहना’-
इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके साथ आए परिवारजन को उचित मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किए गए फूड कॉर्नर का निरीक्षण करते हुए उसकी सराहना की। उन्होंने इस दौरान वहां पर भोजन कर रहें लोगों से संवाद कर जानकारी भी ली।
’युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध’-
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने की प्रतिबद्धता को निभाते हुए चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों की भर्ती के बाद तथा सबसे ज्यादा नियुक्तियां जनजाति क्षेत्र में ही दी गई ताकि चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर किया जा सकें। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के उच्च शिक्षा के लिए जाने पर रिक्त हुए पदों पर भी पुनः भर्ती होने पर नियुक्तियां की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में सबसे अधिक पहल करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में पचास हजार से अधिक भर्तियां की गई है, जिसमें से लगभग तीस हजार की नियुक्तियां की गई है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवायें।
निरीक्षण के दौरान डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ महेंद्र डामोर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलंकार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन मीणा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहें।
Similar Post
-
केरल चुनाव में माकपा-भाजपा गठजोड़ स्पष्ट दिख रहा, एलडीएफ के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर: खेड़ा
कोच्चि, शनिवार, 28 मार्च 2026। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवा ...
-
चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा में क्रिटिकल केयर विंग डूंगरपुर जिले के लिए बड़ी सौगात, जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का हमारा प्रयास - चिकित्सा मंत्री
जयपुर, शनिवार, 28 मार्च 2026। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्र ...
-
नोएडा हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
नोएडा, शनिवार, 28 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिव ...
