‘एलपीजी की कमी’ के विरोध में कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन

img

जयपुर, शुक्रवार, 27 मार्च 2026। कांग्रेस पार्टी ने रसोई गैस (एलपीजी) की कथित कमी से आम लोगों को हो रही परेशानी के विरोध में शुक्रवार को जयपुर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ‘गलत नीतियों’ के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में उद्योगों से लेकर आम जनता तक सभी परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी कोई चिंता नहीं है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश की छवि प्रभावित हो रही है।

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि देश में पैदा हुई मौजूदा स्थिति को समझने की जरूरत है, लेकिन सरकार इसे छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ‘गलत नीतियों’ के चलते ही यह हालात बने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं और परेशानियों को मजबूती से उठाती रहेगी। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement