मोदी सरकार में विदेश नीति ‘जगहंसाई’ का विषय बनी: राहुल

img

नई दिल्ली, मंगलवार, 24 मार्च 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की विदेश नीति को अपनी ‘‘निजी विदेश नीति’’ बना लिया है तथा यह ‘जगहंसाई’ का विषय बन गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘कमजोर’ होने का आरोप फिर लगाया और कहा कि वह वही करेंगे जो अमेरिका और इजराइल कहेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री की निजी विदेश नीति है। आप इसका नतीजा देख सकते हैं। ‘जगहंसाई’ हो रही है। हर कोई इसे ‘जगहंसाई’ मानता है।’’ उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जानते हैं कि मोदी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते हैं। राहुल गांधी का कहना था, ‘‘अगर प्रधानमंत्री कमजोर हैं तो विदेश नीति कमजोर है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने गैरप्रासंगिक भाषण दिया। वह भारत के प्रधानमंत्री हैं, यह दिखना चाहिए।’’

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को विदेश नीति को लेकर समझ नहीं हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि आने वाले समय में एलपीजी, पेट्रोल को लेकर समस्या आएगी। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कोविड के बारे में बात की। कोविड में जो किया, वो भूल गए। कितने लोग मरे थे, क्या त्रासदी हुई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपने (प्रधानमंत्री) ढांचागत गलती की है। आपने पूरा ढांचा उड़ा दिया है।’’ नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राहुल गांधी इसे ठीक नहीं कर सकते। कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘जो अमेरिका और इजराइल कहेंगे, वो प्रधानमंत्री करेंगे। वह हिंदुस्तान और किसानों के लिए काम नहीं करेंगे।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement