मुख्य सचिव ने कोटा- बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट निर्माण की समीक्षा की

img

  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का कोटा प्रवास

कोटा, रविवार, 22 मार्च 2026। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने रविवार को कोटा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली जिसमें कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण की प्रगति की समीक्षा, एलपीजी एवं गर्मियों में पेयजल की स्थिति को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कोटा- बूंदी एयरपोर्ट राजस्थान का पहला ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट है जो हाड़ौती के पर्यटन विकास और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एयरपोर्ट निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर प्रसन्नता व्यक्त की कि कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से चर्चा करते हुए उदयपुर से कोटा और कोटा से भरतपुर के बीच कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि इस कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में  जल्दी ही प्रयास किए जाएंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारियों ने एयरपोर्ट निर्माण की स्थिति सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। एयरोसिटी के कांसेप्ट प्लान की भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्होंने विस्तार से जानकारी ली।

एलपीजी आपूर्ति सुचारू रहे,कालाबाजारी पर रखें कड़ी नजर 

मुख्य सचिव ने बैठक में जिले में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और निर्देश दिए कि गैस आपूर्ति सुचारू रहे। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग एवं कालाबाजारी ना होने पाए। इसके लिए सघन चेकिंग अभियान निरंतर चलाएं। साथ ही निर्देश दिए कि पेट्रोलियम मंत्रालय से मिले निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए जिसमें ओटीपी बेस्ड डिलीवरी, पासबुक एंट्री, 'पहले आओ पहले पाओ' व्यवस्था से वितरण का पूरा ध्यान रखा जाए। अस्पतालों, मंदिरों, अन्नपूर्णा रसोई, कोचिंग इत्यादि में रसोई गैस आपूर्ति सुचारू रहे। उन्होंने बुकिंग, उपलब्धता, ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए सतर्कता गतिविधियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। 

गर्मी के मौसम में ना हो पेयजल किल्लत, हैंड पंप मरम्मत अभियान चलाएं 

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने समीक्षा बैठक में ग्रीष्म काल में पेयजल प्रबंधन पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैंडपंप मरम्मत के लिए सघन अभियान शुरू किया जाए और पेयजल की सुलभता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए अभी से प्रभावी कार्रवाई शुरू की जाए।

बैठक में संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने एयरपोर्ट निर्माण की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि तीन माह के लक्ष्य निर्धारित कर प्रति 10 दिन में प्रगति की समीक्षा की जा रही है। साथ ही, एलपीजी की स्थिति और पेयजल प्रबंधन पर भी निगरानी रखते हुए उचित कार्रवाई की जा रही है। बैठक में आईजी राजेंद्र गोयल, जिला कलक्टर कोटा पीयूष समारिया, बूंदी कलक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक शहर तेजस्विनी गौतम, सहायक कलेक्टर आराधना चौहान उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement