खरगे-राहुल ने बिहार स्थापना दिवस पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

img

नई दिल्ली, रविवार, 22 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोगों के तरक्की की कामना की है।खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा 'लोकतंत्र की पावन धरती बिहार, ज्ञान- परंपरा और सभ्यता का प्रतीक है। इसी भूमि से महात्मा गांधी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध देशवासियों की आवाज़ को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने कहा बिहार दिवस के इस शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी कामना है कि आप सभी राष्ट्र की प्रगति और विकास में निरंतर अपना अमूल्य योगदान देते रहें। गांधी ने अपने संदेश में कहा 'बिहार भारत का ज्ञान-पुंज और हमारा गौरव है -जिसने अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति से हमेशा देश का मार्गदर्शन किया है। बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement