तेंदुलकर के समर्थन से अहमदाबाद में खुलेगी क्रिकेट अकादमी
अहमदाबाद, गुरुवार, 19 मार्च 2026। सचिन तेंदुलकर के समर्थन से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी 10 अप्रैल से यहां शुरू होगी, जिसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ियों की एक टीम मार्गदर्शक के रूप में पांच वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देगी। एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी को पिछले साल लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब वह संचालन के लिए तैयार है। एसजी रोड पर वैष्णोदेवी सर्कल के पास शंकुस फार्म में स्थित इस अकादमी के बुनियादी ढांचे में पेशेवर क्रिकेट नेट, मैचों के आयोजन के लिए मैदान, आधुनिक साजो समान से सजा जिम और एक रनिंग ट्रैक शामिल हैं। एसआरटी10 ग्लोबल अकादमी पहले से ही नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में संचालित की जा रही है।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
