वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका - राज्यपाल

img

  • उदयपुर में एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ

जयपुर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि आज के वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। यदि विश्वविद्यालय स्वदेशी सोच और नवाचार को बढ़ावा दें, तो भारत वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकता है।

राज्यपाल श्री बागडे मंगलवार को उदयपुर में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के डबोक परिसर में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयु) वेस्ट जोन वाइस चांसलर मीट 2025-26 के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों के विश्वविद्यालयों के कुलगुरू भाग ले रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि तकनीकी राष्ट्रवाद और आर्थिक देशभक्ति जैसे विचार केवल नारे नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारे जाने वाले संकल्प हैं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से आह्वान किया कि वे शोध, नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार सृजन की दिशा में सक्षम बनाएं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप भारतीय मूल्यों और आधुनिक तकनीक का समन्वय ही आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार कर सकता है। समारोह में श्री बागडे ने रामायण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि हनुमानजी सर्वसमर्थ थे, लेकिन उन्हें अपनी शक्तियों का अहसास जामवन्तजी ने कराया था। आज शिक्षा के क्षेत्र में देश के नामी लोग एकत्र हुए हैं, उनके बीच मैं शिक्षा की कोई बात नहीं करूंगा, मैं तो सिर्फ जामवन्त जी की भूमिका निभा रहा हूं।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के लिए केंद्र बिन्दु सिर्फ विद्यार्थी होना चाहिए। विद्यार्थी को धूरी पर रखते हुए ही योजनाएं और कार्यक्रम तय होने चाहिए, तभी विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमताओं का विकास होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान की परंपरा गौरवशाली रही है। अब नई शिक्षा नीति पुराने वैभव को लौटाने का प्रयास है। नई शिक्षा नीति विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास पर जोर देती है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement