दिल्ली: फर्जी मेडिकल वीजा का इस्तेमाल कर देश में रह रहे 10 बांग्लादेशी हिरासत में
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। दिल्ली के बाहरी इलाके में एक विशेष सत्यापन अभियान के दौरान फर्जी मेडिकल वीजा का इस्तेमाल करके भारत में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद दिल्ली में रह रहे थे और भारत में रहने के लिए वैध यात्रा दस्तावेज न होने के बावजूद वे बुल्गारिया के लिए मेडिकल वीजा प्राप्त करने का कथित तौर पर प्रयास कर रहे थे। पुलिस को विशिष्ट जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी उस क्षेत्र में रह रहे थे। पीरागढ़ी चौक में छह मार्च को उनकी मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्धों ने सत्यापन से बचने के लिए कथित तौर पर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया।
पूछताछ करने पर इनमें से कोई भी व्यक्ति वैध पहचान पत्र या यात्रा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बाद में सत्यापन से पता चला कि उनके पासपोर्ट और वीजा की वैध तिथि समाप्त हो चुकी थी, जिससे देश में उनका अवैध रूप से रहना सिद्ध हो गया। पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और पूछताछ के बाद सभी 10 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सूचित कर दिया गया और गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ निर्वासन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
बढ़ते प्रदूषण के बीच एनसीआरटीसी चार नवंबर से नमो भारत के 20 अतिरिक्त फेरे चलाएगा
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। दिल्ली की वायु गुणवत्ता के &lsq ...
-
भारत सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर ध्यान दे रहा: राजनाथ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ...
-
दिल्ली को बेहतरीन ‘मेडिकल हब’ बनाने के लिए सरकारी-निजी भागीदारी बेहद जरूरी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
