राहुल गांधी का रायबरेली और अमेठी का दो दिवसीय दौरा बृहस्पतिवार से

img

अमेठी (उप्र), मंगलवार, 10 मार्च 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के साथ-साथ अमेठी के भी दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे। अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बुधवार को बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 12 मार्च को फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वह कार से रायबरेली जाकर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राहुल इस बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सिंह ने बताया कि इस बैठक के बाद राहुल भूएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने बताया कि अपने दौरे के दूसरे दिन 13 मार्च को सुबह राहुल 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याएं सुनेंगे।

सिंह के मुताबिक राहुल इसके बाद अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र स्थित बहादुरपुर में नैना रिजॉर्ट पहुंचकर अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इसी क्रम में राहुल गांधी अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र मिश्रा के निवास पर आयोजित उनकी तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद राहुल लखनऊ हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे जहां से वह दिल्ली जाएंगे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement