राज ठाकरे ने मनसे के स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान शुरू किया
पुणे, सोमवार, 09 मार्च 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को पार्टी के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर सदस्यता अभियान शुरू किया और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार के लिए काम करने का आग्रह किया। रायगढ़ किले में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर पंजीकरण स्टॉल लगाने चाहिए और लोगों से बातचीत करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "बहुत से लोग हमारी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। वे सिर्फ सदस्य नहीं बनना चाहते, बल्कि सक्रिय सदस्य बनना चाहते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को स्कूल, कॉलेज, मंदिरों और बाजारों जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना चाहिए, लोगों से मिलना चाहिए और उन्हें पार्टी में शामिल करना चाहिए।" ठाकरे ने सदस्यता अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि यह अभियान छत्रपति शिवाजी महाराज के आशीर्वाद से रायगढ़ किले से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 19 मार्च को शिवाजी पार्क में पार्टी की वार्षिक गुड़ी पड़वा रैली में शामिल होने की अपील भी की। ठाकरे ने कहा, "यह एक संयोग है कि 20 साल पहले हमारी पहली रैली 19 मार्च को आयोजित की गई थी और दो दशकों के बाद गुड़ी पड़वा रैली का आयोजन फिर से उसी तारीख को होगा।"
Similar Post
-
मेडिकल छात्र नोबेल पुरस्कार का लक्ष्य रखें, वैश्विक स्वास्थ्य संकटों का समाधान करें: उपराष्ट्रपति
विजयवाड़ा, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष ...
-
प्रियंक ने प्रधानमंत्री मोदी पर पिता की टिप्पणी का किया बचाव, भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप
बेंगलुरु, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियं ...
-
आतंकवाद जैसी चुनौतियां सीमाओं तक सीमति नहीं, संवाद और संसदीय सहयोग जरूरी: बिरला
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स ...
