द्रमुक प्रमुख स्टालिन तिरुचिरापल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे
तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), सोमवार, 09 मार्च 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सोमवार को पार्टी के 12वें राज्य सम्मेलन के मौके पर यहां त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरुगनूर से पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इस सम्मेलन का विषय है 'स्टालिन सत्ता में बने रहें, तमिलनाडु की जीत हो'। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि द्रमुक के अध्यक्ष स्टालिन ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं।
इससे पहले, स्टालिन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को लिखे एक पत्र में इस सम्मेलन को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम बताया था, जिसके जरिये द्रमुक 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करेगी। वह इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी का झंडा फहराएंगे। आयोजकों ने लगभग दस लाख प्रतिभागियों के आने की उम्मीद जताई है। स्टालिन ने वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले भी इसी स्थान से इसी तरह के एक सम्मेलन को संबोधित किया था और महत्वपूर्ण चुनावी वादे किए थे। द्रमुक के प्रधान सचिव और राज्य के नगर प्रशासन मंत्री के.एन. नेहरू के अनुसार सम्मेलन अपराह्न तीन बजे शुरू होगा। द्रमुक ने 2021 के विधानसभा चुनावों में अकेले 133 सीट जीती थीं।
Similar Post
-
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत घरों को जल जीवन मिशन से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: कैग रिपोर्ट
चेन्नई, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। तमिलनाडु में प्रत्येक ग्रामीण ...
-
सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
वायुसेना जैसलमेर के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक ‘ड्रोनथॉन’ आयोजित करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। भारतीय वायु सेना राजस्थान म ...
