दिल्ली: भजनपुरा में चार मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 मार्च 2026। उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में चार मंजिला इमारत में शुक्रवार दोपहर आग लग गई, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजकर एक मिनट पर इमारत में आग लगने की सूचना मिली। इसी इमारत में कुछ रेस्तरां भी स्थित हैं। उन्होंने बताया कि अपराह्न दो बजकर 25 मिनट तक आग को बुझा दिया गया। अधिकारी ने बताया, "आग ने भूतल, पहली मंजिल व दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में लिया था। हमने दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा।" उन्होंने बताया कि घटना में अबतक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत घरों को जल जीवन मिशन से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: कैग रिपोर्ट
चेन्नई, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। तमिलनाडु में प्रत्येक ग्रामीण ...
-
सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
वायुसेना जैसलमेर के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक ‘ड्रोनथॉन’ आयोजित करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। भारतीय वायु सेना राजस्थान म ...
